बारां: न्यू मोटर मार्केट शाहबाद रोड से 1 किलो 450 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया
Baran, Baran | Apr 8, 2025 पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। कोतवाली थाना पुलिस ने न्यू मोटर मार्केट शाहबाद रोड पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा है। शिवाजी नगर निवासी रूपल पुत्र महावीर के पास 1 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।