बागेश्वर महाराज के समर्थन में सड़कों पर उतरा जनसैलाब सुबह 11 से शाम 4 बजे तक डटे रहे समर्थक
छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। छतरपुर में हाईवे के पास समर्थकों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक समर्थक मैदान में डटे रहे और उन्होंने एकजुट होकर बागेश्वर महाराज के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया।उल्लेखनीय है कि कुछ तथाकथित लोगों ने बागेश्वर धाम में ताला डालने की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी को सभी सनातनी प्रेमियों ने गंभीरता से लेते हुए उन लोगों को देखने का प्रयास किया जो ऐसी मंशा रखते हैं। कुत्सित मानसिकता पर प्रहार करने के लिए आखिरकार लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया कि बागेश्वर धाम और महाराज के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस दौरान सभी समाजों के लोगों ने एक मंच पर आकर तथाकथित विरोधियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। समर्थकों का कहना था कि सनातन धर्म, धार्मिक आस्था और धाम के सम्मान के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि सम्मान के साथ आओगे तो सम्मान मिलेगा लेकिन माहौल बिगाड़ने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई तो मुंह तोड़ जवाब भी मिलेगा। हाईवे के पास घंटों तक समर्थकों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि बागेश्वर महाराज के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग एकजुट हैं। इस मौके पर सर्व समाज के लोगों के साथ-साथ किन्नर समाज भी अपने अध्यक्ष नीतू किन्नर के साथ समर्थन में डटा रहा।
बागेश्वर धाम सरकार @topfans
Chhatarpur, Chhatarpur | Nov 13, 2026