धमदाहा: पूर्णिया धमदाहा स्टेट हाइवे पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर हुई मौत दो अन्य हुए घायल।
लोहिया चौक के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार बी कोठी के हरिराही गांव के तीन युवक रवीन मुर्मू , नीरज कुमार एवम आनंद कुमार एक बाइक पर सवार होकर पूर्णिया में आयोजित पप्पू यादव की रेली से वापस लौट रहे थे इसी क्रम में लोहिया चौक के समीप बस और बाइक में सीधी टक्कर हो गई इस घटना में बाइक रबीन की मौके पर मौत हो गई।