धमदाहा: लोकसभा चुनाव को लेकर एसडीओ, डीएसपी एवम बीपीआरओ ने विशनपुर में स्थित पंचायत सरकार भवन एवम आईटीआई कॉलेज का किया निरीक्षण।
लोकसभा चुनाव को लेकर एसडीओ डीएसपी एवम बीपीआरओ ने विशनपुर में स्थित पंचायत सरकार भवन एवम मीरगंज के सवैया में स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया, बताते चलें की लोकसभा चुनाव को लेकर विशनपुर में स्थित पंचायत सरकार भवन में केंद्रीय सुरक्षा बलों की कंपनी के लिए अस्थाई कैंप बनाया गया है यहां अगले एक से दिनों में केंद्रीय सुरक्षा बल की कंपनी पहुंचेगी।