विभूतिपुर: विभूतिपुर के एक गांव से एक किशोरी का अपहरण, पिता ने करवाई प्राथमिकी दर्ज
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बहला-फुसला कर एक 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। इस घटना को लेकर किशोरी के पिता ने विभूतिपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। कमलदेव महतो, गोविंद कुमार, नीतीश कुमार, सुलेचना देवी और निवास कुमार को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि कांड अंकित कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।