विभूतिपुर: विभूतिपुर के आलमपुर कोदरिया में दो पक्षों में मारपीट की घटना में एक जख्मी, इलाजरत
आलमपुर कोदरिया में सोमवार को दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक महिला जख्मी हो गई। आनन-फानन में स्वजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। जख्मी महिला गांव के हीं राजीव महतो की पत्नी चांदनी कुमारी बताई गई है। ऑन ड्यूटी चिकित्सक जावेद ने बताया कि जख्मी महिला का इलाज अस्पताल में जारी है।