कैराना: कैराना में लापरवाही से कार चलाकर टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
हरियाणा के जनपद पानीपत के गांव ढाढौला निवासी नरेंद्र कुमार ने कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसका भाई अरविंद दो जून की शाम करीब पौने छह बजे कैराना में अपने परिचित से मिलने के बाद बाइक से वापस लौट रहा था। तभी फ्लाईओवर चौराहे पर तेज गति और लापरवाही से आई कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।