कर्वी: मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट ने सम्प्रेक्षण गृह व चाइल्ड हेल्प लाइन का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी
चित्रकूट में गुरुवार दोपहर 1 बजे मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल ने उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के निर्देश पर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, चाइल्ड हेल्प लाइन और दत्तक ग्रहण इकाई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की आर्ट-क्राफ्ट गतिविधियां देखीं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही परिसर के बाहर फैली गंदगी साफ कराने के निर्देश दिए।