कन्नौज: गंगा दशहरा पर जिले के महादेवी और जलेसर घाट पर होगा गंगा महोत्सव का भव्य आयोजन, डीएम ने कलेक्ट्रेट में की बैठक
''गंगा दशहरा" के अवसर पर "गंगा महोत्सव" महादेवी घाट एवं जलेसर घाट में दिनांक 16 जून 2024 के सायंकाल में कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से संपन्न किया जायेगा। इस अवसर पर वाराणसी के आचार्यों द्वारा विधिविधान से गंगा आरती की जाएगी। इसके साथ ही घंटे, घड़ियाल की गूंज और शंखनाद की ध्वनि के साथ गुगुल दशांग की सुगंध जब गंगा तट पर फैलेगी। डीएम ने बैठक कर निर्देश दिए हैं।