बरेली के थाना सुभाषनगर में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित आरोपी रोहित को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मढीनाथ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी पर लूट, छिनैती और नकबजनी के आरोप हैं। पूछताछ में उसने गलत संगत में अपराध करने की बात मानी, जबकि अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।