सूरजपुर: भैंसामुंडा महानदी पुल की मरम्मत एक बार फिर विवादों में घिर गई है, डेढ़ महीने पहले लाखों रुपये खर्च कर कराई गई थी
भैंसामुंडा महानदी पुल की मरम्मत एक बार फिर विवादों में घिर गई है। करीब डेढ़ महीने पहले लाखों रुपये खर्च कर कराई गई मरम्मत अब जमीन पर फेल होती नजर आ रही है। पुल की नई परतें उखड़ने लगी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मरम्मत कार्य अधूरा और जल्दबाजी में किया गया। आरोप है कि पुल के आधे हिस्से में ही काम