शामली: कैराना, आदर्श मंडी व थाना भवन पुलिस ने न्यायालय से वांछित पांच लोगों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Sep 23, 2025 मंगलवार की शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि वांछित व वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैराना, आदर्श मंडी व थानाभवन पुलिस ने न्यायालय से वांछित चल रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कंडेला से दीपक, काजीवाड़ा शामली से शाहबाज, भूरा से जावेद, कैराना से कासिम और सोहनजनी उमरपुर से नौशाद शामिल है।