शामली: थानाभवन में दारोगा पर नाबालिग को व्यस्क बताकर जेल भेजने का आरोप, क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई जांच
Shamli, Shamli | Sep 23, 2025 मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे मिली जानकारी के मुताबिक थानाभवन निवासी एक व्यक्ति ने थानाभवन थाने पर तैनात एक उप निरीक्षक पर अपने 15 वर्ष 6 माह की आयु वाले नाबालिक भांजे को दुकान से उठाने और किसी अन्य स्थान से गिरफ्तारी दिखाते हुए व्यस्क बताकर चाकू बरामद होने के आरोप में जेल भेजने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसपी शामली से की गई है।