घाघरा: आदर बाजार कांड में कांग्रेस मंडल कमेटी की बैठक, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर रणनीति
Ghaghra, Gumla | Jun 7, 2026 घाघरा प्रखंड के आदर गांव बाजार टांड़ में रविवार की दोपहर 2 बजे कांग्रेस मंडल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई। मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ लेवल एजेंट को मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया गया।