मारपीट मामले में वारंटी गिरफ्तार, परवलपुर थाना पुलिस ने की कार्रवाई
परवलपुर थाना क्षेत्र के अलावां गांव से मारपीट के मामले में न्यायालय के वारंटी स्वर्गीय हरि गोप के पुत्र सिद्धि गोप को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस मामले की जानकारी परवलपुर थाना अध्यक्ष के द्वारा बुधवार की दोपहर 3:00 बजे दी। उन्होंने कहा कि 2007 का मारपीट का पुराना केस है। कोर्ट से बेल करने के बाद न्यायालय में हाजिर नहीं हुए थे।