तारा बीघा गांव से न्यायालय के वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
परवलपुर थाना क्षेत्र के तारा बीघा गांव से मारपीट के मामले में न्यायालय के वारंटी स्वर्गीय बजरंगी प्रसाद के पुत्र दिनेश प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी परवलपुर थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार के द्वारा मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे दी जानकारी। उन्होंने कहा कि 2015 का मारपीट का पुराना केस हैं।