शहपुरा: लालपुर में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ने लगाई किसान चौपाल, किसानों की सुनी समस्या
शहपुरा विकासखंड के लालपुर गांव में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने सोमवार शाम 4:00 किसान चौपाल लगाया और किसानो की समस्याएं सुनी। दरअसल भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने किसानो की नहर, कोदो कुटकी फसल का बोनस भुगतान गेहूं के स्लॉट बुकिंग कि समस्याओं को सुनते हुए समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रशासन को अवगत कराया ।