गुमला: एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद गुमला में धड़ल्ले से बालू तस्करी, बेखौफ दौड़ रहे बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर
Gumla, Gumla | Jun 18, 2026 पूरे झारखंड में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश के तहत नदियों से बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। गुमला जिले में भी 15 जून से एनजीटी के नियम प्रभावी हैं, लेकिन इसका असर बालू माफियाओं पर दिखाई नहीं दे रहा है। जिले के सिसई रोड में अवैध रूप से बालू का खनन और परिवहन खुलेआम जारी है।आसपास की नदियों से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में बालू का खनन हो रहा है।