आमला: आमला के बरसाली गांव के पास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे
Amla, Betul | Sep 22, 2026 बरसाली गांव के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना के बाद पिछले तीन दिनों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए हैं। हालांकि सोमवार और मंगलवार सुबह तक कैमरों में तेंदुए की मौजूदगी दर्ज नहीं हुई है।