पीलीभीत: बरखेड़ा में दहेज उत्पीड़न और अवैध संबंधों के चलते पत्नी की पिटाई कर, पुत्री सहित घर से निकाला गया
पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र की एक विवाहिता ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर पति व ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। विनीता पत्नी विष्णु कश्यप ने बताया कि विवाह के बाद से मोटरसाइकिल, फ्रिज, एलसीडी और वॉशिंग मशीन की मांग की जाती रही। मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।