मऊगंज की सड़कों पर मध्य प्रदेश की सियासत में गर्माई बयान बाजी का असर दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पार्टी और युवक कांग्रेस ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए आज शुक्रवार की शाम 5:00 बजे उनका पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। मामला विधानसभा बजट सत्र के दौरान कोल ब्लॉक और अदाणी ग्रुप के मुद्दे पर हुई तीखी बहस से जुड़ा है।