मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने आज शुक्रवार शाम 4 बजे आयोजित पत्रकार वार्ता में किसान विरोधी कानून के खिलाफ विधानसभा घेराव का ऐलान किया।आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाहरी दबाव में आकर ऐसा निर्णय लिया है जिससे किसानों के हित प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि देश के नेता राहुल गांधी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रणनीति बनी है।