मऊगंज: सुप्रीम कोर्ट से सज़ा बरकरार, फरार दोषियों पर ₹10-10 हजार का इनाम घोषित, लौर थाना क्षेत्र मामला
लौर थाना क्षेत्र में वर्ष 2005 मे नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए दो आरोपी अब भी फरार हैं।फास्ट ट्रैक कोर्ट मऊगंज ने सुनवाई के बाद आरोपियों को 7 से 10 वर्ष तक की सजा सुनाई थी।तीन आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है जबकि राजू उर्फ नृपेन्द्र सिंह और इन्द्रपाल सिंह ने पहले उच्च न्यायालय से जमानत ली थी।