रैणी: रेनी में विद्यालय के सामने खुला नाला बना खतरा, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
Reni, Alwar | Apr 19, 2026 गढ़ी सवाईराम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने नेशनल हाईवे 921 पर बना खुला नाला इन दिनों परेशानी का कारण बना हुआ है। नाले में जमा कचरे से गंदगी और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य नवल बैरवा ने बताया कि खुले नाले से स्कूली बच्चों, आंगनवाड़ी आने वाली महिलाओं और राहगीरों खतरा रहता है।