शिवपुरी नगर: "मुझे विवादों में मत घसीटिए, जो काम कराना है वो कराकर ही दम लूंगा": शिवपुरी नपा की कलह पर सिंधिया का कड़ा जवाब
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी नगरपालिका में लंबे समय से चल रहे आपसी घमासान और प्रशासनिक खींचतान पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दोपहर 12 बजे जब पत्रकारों ने नगरपालिका अध्यक्ष, पार्षदों और सीएमओ के बीच बढ़ते विवादों पर सवाल किया, तो सिंधिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें इन विवादों में न घसीटा जाए।