अररिया: अररिया में व्यस्त इलाके की कॉस्मेटिक दुकान में चोरी, 70-75 हजार का सामान और नगद गायब
Araria, Araria | Jun 4, 2026 अररिया शहर के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान में बुधवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने हजारो रूपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर कीमती कॉस्मेटिक सामान के साथ नगद राशि भी उड़ा ली। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी हुई कुल राशि 70 से 75 हजार रुपये के बीच बताई जा रही है।