गिरिडीह: तेलोडीह ग्राम पंचायत में अबुआ आवास योजना के 15 लाभुकों को नए घरों में कराया गया गृह प्रवेश
तेलोडीह ग्राम पंचायत के अंतर्गत बुधवार को 12 बजे कुल 15 अबुआ आवास योजना के लाभुकों को उनके नए घरों में गृह प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों एवं समुदायों के लोग उपस्थित रहे और पक्के घर की सौगात मिलने पर लाभुकों के चेहरों पर साफ़ तौर पर खुशी झलक रही थी।