कोडरमा: जयनगर: कॉल गर्ल स्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी का भंडाफोड़
जिला कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र में कॉल गर्ल स्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।