कोडरमा: भरे बाजार में टला बड़ा हादसा: नंदी बाबा चौक के पास प्याज लदा टेंपो पलटा, बाल-बाल बचे लोग
तिलैया थाना क्षेत्र के नंदी बाबा चौक के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे प्याज की कई बोरियां लोड एक टेंपो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब इलाके में बाजार खुला हुआ था और सड़क पर लोगों की आवाजाही काफी अधिक थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया।