पुनासा: दौलतपुरा तुलाई केंद्र पर किसानों से अधिक वसूली का आरोप, 5 दिन से अन्नदाता परेशान
Punasa, Khandwa | Apr 25, 2026 पुनासा स्थित दौलतपुरा तुलाई केंद्र पर किसानों के साथ कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। किसानों का आरोप है कि नियमों के अनुसार बारदान के वजन के एवज में 450 ग्राम अतिरिक्त अनाज लिया जाना चाहिए, लेकिन यहां 700 ग्राम तक वसूली की जा रही है। इसे लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच दिनों से कई किसान मंडी में अपनी उपज बेचने के लिए परेशान हैं