चौकाघाट में अवैध मछली मंडी के 8 विकेताओं के खिलाफ चेतगंज थाना में दी गई प्राथमिकी दर्ज की तहरीर
चौकाघाट स्थित मंदिरों के समीप घनी आबादी वाले क्षेत्र में अवैध मांस-मछली की बिक्री को लेकर नगर निगम सख्त हो गया है । इस क्रम में निगम के पशु कल्याण अधिकारी डा. संतोष पाल ने शनिवार को चौकाघाट मछली मंडी में अवैध रूप से दुकान चलाने वाले आठ व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने के लिए चेतगंज थाना प्रभारी को तहरीर दी है