टी-20 विश्व कप में भारत के अजेय रथ के लिए नमामि गंगे ने मां गंगा की आरती उतारी, बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद
नमामि गंगे टीम ने टी - 20 विश्व कप क्रिकेट में अमेरिकी टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती उतारकर मां से कामना की। भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर, क्रिकेट बैट इत्यादि लेकर राष्ट्रध्वज के साथ नमामि गंगे ने आमजन के साथ टी - 20 विश्व कप में भारत की जीत के लिए शंखनाद किया और भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।