महाराजगंज: महाराजगंज में लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने विवेचकों को दिए सख्त निर्देश
12 अप्रैल रविवार रात्रि 9 बजे रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने महाराजगंज, चंदापुर, शिवगढ़, बछरावां, हरचंदपुर के थाना प्रभारी व विवेचकों के साथ बैठकर एक बैठक की गई जिसमें लंबित विवेचनाओं को त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ न्यायालय द्वारा आदेशित विवेचना गिरफ्तारी हेतु वांछित अभियुक्तों की स्थिति NBW की तामील पर समीक्षा की गई।