धमतरी: महिला कांग्रेस ने महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री का जलाया पुतला, पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी
धमतरी महिला कांग्रेस ने बताया कि राज्य के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों को महिला बाल विकास विभाग द्वारा साड़ी वितरण किया गया है। बताया कि साड़ी वितरण में गंभीर अनियमितता बरती गई है। जो साड़ी वितरण में किया गया है वह एकदम निम्न और घटिया स्तर का है। कहा कि यहां केवल आर्थिक मामला नहीं बल्कि मेहनतकश आंगनबाड़ी बहनों के सम्मान और अधिकार से जुड़ा मुद्दा है।