कुकड़ू: सिंदूरपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर गांव में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला के निर्देशानुसार आयोजित हुआ. कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी फागुराम महतो, मस्तान सिंह महतो एवं इस्ताक अंसारी ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया.