अनूपपुर: 24 घंटे में ढूंढ निकाली नाबालिग
फुनगा पुलिस की तत्परता से परिजनों को मिली राहत
फुनगा चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 4 जून को बालिका के गुम होने की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाश शुरू की। लगातार खोजबीन और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। कार्रवाई में सहायक उप निरीक