गोला: गोरखपुर-देवरिया को जोड़ने वाला बैरियाखास-मोहना पीपा पुल बरसात से पहले क्षतिग्रस्त, तरैना नाला पार करने में दिक्कत
गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र स्थित बैरियाखास और देवरिया के मोहना गांव को जोड़ने वाला पीपा पुल बरसात शुरू होने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया है। तरैना नाले पर बने इस पुल के कई लकड़ी के पटरे टूट गए हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। हाल ही में एक राहगीर सामान लेकर पुल पार करते समय क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गया, जिसे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला।