बिहारीगंज: मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम-एसडीपीओ ने ताजिया स्थलों व जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण
बिहारीगंज में मुहर्रम पर्व को लेकर एसडीएम पंकज कुमार घोष और एसडीपीओ अविनाश कुमार ने ताजिया स्थलों, रणगाहों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की।