बिचौली हप्सी: तेजाजी नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की कुचलने से मौत, दूसरा घायल
बुधवार देर रात 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना रात 11 बजे नायता मुंडला स्थित एलिजा पब्लिक स्कूल के पास हुई। तेजाजी नगर के रहने वाले आकिब पिता अयूब खान और समीर पिता मुर्तजा बाइक पर सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक गली से बेहद तेज गति में निकले सीमेंट मिक्सर ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।ट