तिर्वा: तहसील में किसान नेताओं ने आलू किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया, 1500 रुपये प्रति कुंतल की मांग
Tirwa, Kannauj | Jul 30, 2026 तिर्वा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में किसानों की प्रमुख समस्याओं का उल्लेख करते हुए आलू का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने की मांग की गई।