पाकरटांड: सोगड़ा के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती
सोगड़ा के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में गिरने से गुरुवार की शाम 5:00 बजे दिलीप एक्का नामक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की प्रयास से सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहां इलाज चल रही ।बताया गया कि वह सिमडेगा से घर की ओर जा रहा था, इसी दौरान गिरा और जमीन पर चट्टान से चेहरा में चोट लग गई।