पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव की 14 वर्षीय किशोरी लापता, अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर जाने की बात कहकर निकली 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री 2 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे पूरनपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी।