कामां: कामां में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में जलभराव
कामां क्षेत्र में बुधवार शाम 6 बजे तक बारिश का दौर जारी हुई तेज बारिश के बाद नगर के निचले इलाकों में पानी भर गया। भारी वर्षा के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कामां क्षेत्र के दर्जनों गांव भी बारिश से प्रभावित हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में खेतों और रास्तों पर पानी जमा होने से जनजीवन प्रभावित हुआ।