बांधवगढ़: ग्राम पिपरिया के चार व्यक्ति आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल, जिला चिकित्सालय में उपचार जारी
ग्राम पिपरिया निवासी सचिन बैगा,रंजीत बैगा,अतुल बैगा एवं शिवा बैगा सभी लकड़ी लेने गांव के पास ही जंगल में गए हुए थे। तभी बारिश होने की वजह से पेड़ के नीचे छिप गए। जिस पर आकाशीय बिजली गिरने की वजह से चारों घायल हो गए। जिन्हें 108 वाहन के माध्यम से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उमरिया में भर्ती कराया गया है।जहा चारो घायलों का उपचार जारी है।