बांधवगढ़: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की हुई बैठक, ज़िला कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए।कि जिले में अवैध रूप से होने वाले रेत के उत्खनन को रोकने हेतु जिन स्थानों पर अवैध उत्खनन हो रहा है।उन्हें चिन्हित कर खदान घोषित किया जाए।तथा उनकी नीलामी की जाए।ऐसा करने से जिले का खनिज राजस्व भी बढेगा।तथा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण भी रहेगा।