बांधवगढ़: जिला उद्योग केंद्र में निवेश प्रोत्साहन केंद्र किया गया स्थापित, ज़िला कलेक्टर ने दी जानकारी
कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया। कि उमरिया जिले के जिला उद्योग केन्द्र में निवेश प्रोत्साहन केंद्र स्थापित किया गया है। जिसका उददेश्य जिले में उद्योग स्थापित करने वाले उद्योगपतियों को सहयोग देना , समय सीमा में परमीशन, एनओसी, लायसेंस तथा विभागों से क्लीयरेंस दिया जाना है। यह जानकारी कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने दी है।