बांधवगढ़: ज़िला कलेक्टर ने जिले के सभी निजी स्कूलों के स्टाफ का पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश किए जारी
उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने उमरिया जिले में संचालित समस्त अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों, वाहन चालकों सहित अन्य स्टाफ का पुलिस सत्यापन करानें तथा उनके पहचान पत्र जारी करानें के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान को दिए है ।