उज्जैन शहर: महाकाल दर्शन करने आई जबलपुर निवासी महिला परिजनों से बिछडी, महाकाल थाना पुलिस ने परिजनों से मिलवाया
जबलपुर से महाकाल दर्शन के लिए आई मनीषा (पति संतोष बर्मन) मंदिर परिसर में अधिक भीड़ होने के कारण अपने परिवार से बिछड़ गईं। परेशान अवस्था में मिली महिला को एक राहगीर महाकाल थाने लेकर पहुंचा। घबराहट के चलते वह अपने परिजनों का मोबाइल नंबर भी नहीं बता पा रही थीं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला की फोटो सोशल मीडिया ग्रुपों में प्रसारित की और महाकाल मं