बांका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: आई-20 कार से 165.900 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
बांका, 2 अगस्त:
बांका जिला उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। उत्पाद निरीक्षक धरमवीर कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान पंजवारा हॉल्ट सबवे के समीप एक ग्रे रंग की आई-20 कार (BR01BG0620) से 165.900 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।
तलाशी के दौरान कार से रॉयल स्टैग और ऑफिसर्स चॉइस ब्रांड की विदेशी शराब जब्त की गई। मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष यादव (22 वर्ष), निवासी मखनपुर, थाना बाराहाट तथा सोमदेव कुमार (21 वर्ष), निवासी बरी बिशहर, थाना बाराहाट के रूप में हुई है।
उत्पाद विभाग ने शराब के साथ प्रयुक्त आई-20 कार को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Amarpur, Banka | Aug 3, 2026