प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को सिरसागंज स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनता दरबार आयोजित कर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। कुंजपुरा रोड स्थित कार्यालय पर सुबह से ही क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। मंत्री ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए।